Articles Comments

हमारा जौनपुर » खबरें, धर्म दर्शन, मंदिर, लाइफस्टाइल, Popular » पान दरीबा स्थित शिव मन्दिर में बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक

पान दरीबा स्थित शिव मन्दिर में बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक

बोल बम कांवरिया संघ के तत्वाधान में मंगलवार को कांवरियों का एक विशाल जत्था गोमती तट के शिवाला घाट से जलाभिषेक के लिये ताड़क नाथ धाम के लिये निकला।
जत्थे में सैकड़ों पुरूष, महिलायें, बच्चे आदि सामने आये जो हर-हर महादेव और बोल बम का जयघोष कर रहे थे।

नगर के मिसिरपुर में स्थित शिवाला मन्दिर से शिव भक्त जमीन पर दण्डवत करते हुये पान दरीबा स्थित शिव मन्दिर पहुंचे जहां सभी ने बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक किया। कांवरियों के जत्थे में सुबाष चन्द्र चैरसिया, अमित चैरसिया, मनोज कुमार, हनुमान, बुल्लूर, मंगला प्रसाद सहित दर्जनों भक्त शामिल थे।

Written by

Filed under: खबरें, धर्म दर्शन, मंदिर, लाइफस्टाइल, Popular · Tags: ,

One Response to "पान दरीबा स्थित शिव मन्दिर में बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक"

  1. बहुत बढ़िया जानकारी दी है ..हर हर महादेव….. आभार

Leave a Reply

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

 

Get Adobe Flash player
.