Articles Comments

हमारा जौनपुर » इन्टरनेट, खबरें, जौनपुर ब्लोगर्स, शिक्षा, FEATURED, Popular » क्या आप भी अपना एक ब्लॉग बनाना चाहते हैं या सोशल नेटवर्क वेबसाइट से जुड़ना चाहते हैं? संपर्क करें.

क्या आप भी अपना एक ब्लॉग बनाना चाहते हैं या सोशल नेटवर्क वेबसाइट से जुड़ना चाहते हैं? संपर्क करें.

आज इंटरनेट का ज़माना है और आप सोशल नेट्वोर्किंग वेबसाइट जैसे  फेस-बुक , ट्विट्टर  , द्वारा या ब्लॉगिंग द्वारा अपनी आवाज़ को लाखों करोड़ों लोगों तक पहुंचा सकते हैं, लोगों कि आवाज़ मैं आवाज़ मिला सकते हैं और सिर्फ इतना ही नहीं आप दूर देश मैं बैठे अपनों से अच्छे  संपर्क भी बना सकते हैं.
फेस-बुक का इस्तेमाल आप अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं इसके लिए कंप्यूटर का हमेशा साथ रहना आवश्यक नहीं. फेस-बुक पे अपना पेज बना के आप किसी भी मुद्दे को दुनिया के सामने ला  उठा सकते हैं. जौंपुर्सिटी डाट इन वेबसाइट ने यह काम एक साल पहले शुरू किया था और आज इसमें ३९४ लोग शामिल हैं .
जौनपुर  सिटी पेज फेस-बुक

जौनपुर पुलिस भी इस सोशल नेट्वोर्किंग कि ताक़त को पहचानते हुए अपना खाता खोल चुकी है और दिल्ली ट्राफिक पुलिस तो अब इंतनी कामयाब है कि करीब एक लाख लोग उस से जुड़ चुके हैं. इससे लोगों को ना केवल ट्रैफिक की ताजा जानकारी मिल जाती है , बल्कि अगले दिन अगर कोई रैली , जुलूस , मैच या अन्य किसी आयोजन की वजह से ट्रैफिक डिस्टर्ब होने की संभावना है , तो वह भी पता चल जाता है. इस ताक़त को आप भी पहचानें और इसका इस्तेमाल करें.

उसी प्रकार ट्विट्टर भी एक ऐसी सुविधा है जिसके इस्तेमाल से आप एक सेकंड मैं अपने फोल्लोवेर्स और उनके मित्रों को कोई भी जानकारी दे सकते हैं.
आप यदि अच्छा लिख सकते हैं तो आप को अपना ब्लॉग अवश्य बना लेना चाहिए. जौनपुर सिटी डाट इन के जौनपुर ब्लॉगर अस्सोसिअशन बना लेने के बाद से बहुत से जौनपुर के लोगों ने इस ताक़त को पहचाना और अपने ब्लॉग भी बना लिए.
कुछ दिनों पहले इसी वर्ष अप्रैल में  वी बी  एस विश्वविध्यालय जौनपुर के  जनसंचार विभाग मैं ब्लॉग पे हुई कार्यशाला मैं मुझे मुख्य अतिथि बनाया गया और विध्यार्थियों के सामने बोलने का अवसर प्रदान किया गया. जहाँ मैंने ब्लॉग को अहमियत और इस से जुडी तकनिकी जानकारियां दी.
उसके बाद से मुझे ख़ुशी हुई कि बहुत से छात्रों ने और कुलपति जी ने भी अपना ब्लॉग पूरब बानी बना बनाया.

आप सब भी सोशल नेट्वोर्किंग वेबसाइट और ब्लॉग कि ताक़त को पहचानें और इस से जुडें. क्या आप भी अपना एक ब्लॉग बनाना चाहते हैं या सोशल नेटवर्क वेबसाइट से जुड़ना चाहते हैं?  और आप के पास तकनिकी जानकारी नहीं है कि कैसे बनाया जाए तो हमसे संपर्क करें.

ब्लॉगर कैसे बने और ब्लॉग कैसे बनाएं

Written by

Filed under: इन्टरनेट, खबरें, जौनपुर ब्लोगर्स, शिक्षा, FEATURED, Popular · Tags: , , , , , ,

3 Responses to "क्या आप भी अपना एक ब्लॉग बनाना चाहते हैं या सोशल नेटवर्क वेबसाइट से जुड़ना चाहते हैं? संपर्क करें."

  1. vinod verma says:

    समज से दोूर होता आदमि

  2. Ramnaresh meena says:

    में अपना एक ब्लॉग बनाना चाहता हु?इसके बारे मे विस्तार से बताये

    1. smma59 says:

      Contact me on my cell number if u are from Jaunpur or mumbai

Leave a Reply

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

 

Get Adobe Flash player
.