Articles Comments

हमारा जौनपुर » लाइफस्टाइल, विचार-मंच » आपका ही पैसा समय पे आपके काम ना आये !

आपका ही पैसा समय पे आपके काम ना आये !

Jaunpurcity एटीएम का अर्थ होता है एनी टाइम मनी ट्रांजेक्शन लेकिन जब आप ज़रुरत के समय पैसा निकालने पहुंचें और पैसा ना निकाल सकें तो सोंचना पड़ता है कि अपना  ही पैसा समय पे अपने  काम ना आये तो क्या फैदा इस सुविधा का?

बैंको ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढकर एक सुविधाएँ देने का वादा करते हुए आज इतनी बढ़त हासिल कर लिया है कि उपभोक्ताओ को इन  सुविधाओ के लिए अब दरबदर ठोकर खाना पड़ता है ! जरुरत पड़ने पर जब उपभोक्ता रूपया निकलने ए टी एम मशीन तक पहुचता है तो अधिकांश मशीने शटर में बंद नजर आती है ! अगर गलती से शटर खुला है तो कैश नदारत होता है !

और यदि खुशकिस्मती से कोई ए टी एम् चालू हालत मैं मिल गया तो इतनी भीड़ कि १-२ घंटे तक चले जाते हैं. उपभोक्ता के खाते से मिनिमम राशि से एक रूपया बैलेंस कम होने पर लगभग ३०० रूपया तिमाही बैंक काट लेता है ! और  जब सुविधा देने का समय आता है तो जौनपुर जैसे शहरों में परेशानी के सिवा कुछ हाथ नहीं लगता.

सलाह:  पैसा निकलते समय उपभोक्ताओं को ध्यान रखना चाहिए कि अपना पासवर्ड वाचमैन से ना डलवाएं और ना ही उसको करीब मैं खड़ा रहने दें.ऐसा करने से ग़लती होने पे आप कि जमा राशी किसी और के हाथ जा सकती है.

Written by

Filed under: लाइफस्टाइल, विचार-मंच · Tags: , ,

One Response to "आपका ही पैसा समय पे आपके काम ना आये !"

  1. वक्त के मुतबिक चेीजे काम ना आये तो उनका होना बेकार है

Leave a Reply

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

 

Get Adobe Flash player
.