हमारा जौनपुर » ऐतिहासिक स्थल, खबरें, पर्यटन, FEATURED » शाही पुल पर विराजमान गज-सिंह मूर्ति
शाही पुल पर विराजमान गज-सिंह मूर्ति
बचपन से सुना करता था कि कभी यह गज-सिंह मूर्ति ,पास ही मैं बने किले मैं हुआ करती थी और बाद मैं इसको शाही पुल के पहले एक चबूतरे पे बिठा दिया गया.
“मनोज मिश्रा जी का इसके बारे मैं कुछ ऐसा कहना है कि ” जौनपुर के शाही पुल पर सम्प्रति में विराजमान गज-सिंह मूर्ति का तादात्म्य इश्वरवर्मन या ईशानवर्मा के आंध्रों पर विजय से स्थापित किया जा सकता है ,क्योंकि हरहा लेख में वर्णित है कि ईशानवर्मा नें आंध्रों की सहस्त्रों हस्तियों की विशाल सेना को चूर्ण -विचूर्ण कर डाला था .इतिहासकारों में इस मत पर आम राय है कि ईशानवर्मा नें उत्तरी भारत में अपनी स्वतंत्र संप्रभुता कायम कर ली थी .संभव है कि इस मुर्ति का अंकन आंध्रों पर विजय के प्रतीक के रूप में हुआ रहा हो तथा मध्यकालीन भारत में शाही पुल के निर्माण के समय में स्थानीय कलाकारों ने आकर्षन पैदा करनें के उद्देश्य से आस-पास से ही उसको स्थानांतरित कर शाही पुल के मध्य में स्थापित कर दिया हो .यह तो मेरे द्वारा स्थापित विचार है ,लेकिन यहाँ बुद्धिजीवियों की एक राय और है वह यह है कि यह मुर्ति बौध्ध धर्मं के विकास का प्रतीक है ,उन लोंगों का कहना है कि गज-सिंह मूर्ति वैदिक धर्मं पर , बौध्ध धर्मं के विजय का सूचक है .कुछ वर्ष पूर्व मैं और मेरे बड़े भ्राता डॉ अरविन्द मिश्र जी साथ -साथ एक कार्यक्रम के दौरान खजुराहो में थे ,वहाँ पर भी खजुराहो के मंदिरों पर कई जगह सिंह मूर्ति का अंकन दिखाई पडा .मेरे भाई साहब ने कहा कि यह चंदेलों का राज चिह्न है ,इस सम्भावना के कारण हो सकता है कि चन्देल राजाओं का कोई सम्बन्ध जौनपुर से रहा हो .मैंने इस पर अब तक गहन पड़ताल की परन्तु इस बारे में मुझे अब तक कोई संकेतक साक्ष्य नहीं मिला संभव है कि आगे मिल जाये और किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके .जौनपुर में चंदेल क्षत्रिय तो हैं ,वहाँ के नरेशों का इस जनपद के संभंध के बारे में कोई महत्त्वपूर्ण साक्ष्य अभी तक मेरे हाथ नहीं लग सका है .एक और शंका मन में उपजती है कि खजुराहो के मंदिरों पर अंकित सिंह मूर्ति और शाही -पुल जौनपुर पर स्थापित गज-सिंह मूर्ति की भाव-भंगिमा में काफी असमानता दिखती है.” ..मा पलायनम ! “
More From smma59
- All About Jaunpur » Blog Archive » Zulqadar Manzil Jaunpur Build 1870
- All About Jaunpur » Blog Archive » Kajgaon Azadari e husain(a.s)
- All About Jaunpur » Blog Archive » Precautions to take in our day to day usage of mobiles.
smma59 Recommends
- Here's My Five Minute Tutorial on Getting Ranked On YouTube! (Chad Nicely)
- Free Backlinks…..Get Backlinks Every Day! (Chad Nicely)
Filed under: ऐतिहासिक स्थल, खबरें, पर्यटन, FEATURED · Tags: ऐतिहासिक स्थल, गज-सिंह मूर्ति, शाही पुल, nbsp












बढ़िया और दुर्लभ जानकारी दी आपने ! आभार आपका !
Good Job, thanks
यानी कि इस पर शोध की जरूरत है कि गज-सिंह का कोई ताल्लुक जौनपुर से होना चाहिए.
ये एक मऐसेज देति है हम सब क जिवन जेीने के लिये, किस तरह इस जेीवन मे हम एक जाति से दुसरि जाति को जोदकर रह सकते हे
This is fanstastic msg. for all human living….how we can hand together for other lives…….how we can test the feeling for other pain.
thats really a good all time message…..
God spread this all over in the world………..
अरे यह पोस्ट आज ही देखा -यह गुत्थी सचमुच परीशान किये रहती है !