हमारा जौनपुर » खबरें, जौनपुर शिराज़ ए हिंद » शहरनामा जौनपुर – अशोक प्रियदर्शी
शहरनामा जौनपुर – अशोक प्रियदर्शी
अशोक प्रियदर्शी जी ने अपना परिचा कुछ इस प्रकार करवाया मध्य प्रदेश के रीवां मैं सन 1963 में जन्मा. मूलतः बिहार के मिथिलांचल का हूँ. उस धरती का जहाँ आदिकवि विद्यापति का भी जन्म हुआ था. लेकिन पहले दादाजी और फिर पिताजी की वजह से वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़ आदि स्थानों पर वर्षों अध्ययन, अध्यापन आदि करता रहा. फिर पत्रकारिता में आया तो वाराणसी, पटना आदि कई स्थानों पर रहा. दैनिक आज से लेकर प्रभात खबर तक और दैनिक जागरण से लेकर दैनिक भास्कर तक में वाराणसी, पटना और दिल्ली तक में नौकरी की. फिर इंडिया न्यूज़ में आया जहाँ चार साल तक रहने के बाद एक नया और बड़ा रास्ता तलाश रहा हूँ. फ़िलहाल द पब्लिक एजेंडा के साथ हूँ… कब तक रहूँगा पता नहीं.
खैर जीवन का सर्वाधिक सुखद वर्ष गाजीपुर जनपद के सैदपुर में बीता है. लगभग 24 वर्ष. 1972 लस लेकर 1996 तक. स्कूली और कॉलेज स्तर की शिक्षा वहीँ से है…. शादी वहीँ की … बच्चे भी वहीँ के हैं.. पर अब दिल्ली में रहकर पत्रकारिता कर रहा हूँ…
मेरे अन्दर मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश तीनों एक साथ चलता रहता है… तीनों की धरती को अपनी माँ मानता हूँ.. और इस नाते एक सच्चा भारतीय. जिंदगी की एकमात्र इच्छा यही है की जाते जाते इस देश को कुछ देकर जाऊ…
क्या…. यह अभी पता नहीं…कब यह भी पता नहीं…लेकिन क्यों यह पता है….इसलिए अंत में
जय हिंद..
पेश है अशोक प्रियदर्शी द्वारा लिखित शहरनामा जौनपुर
Filed under: खबरें, जौनपुर शिराज़ ए हिंद · Tags: शहरनामा जौनपुर, jaunpurpdf, nbsp, saharnama












bahut sudar prastuti. dekhkar man gadgad ho gaya.. iske liye aapki puri team ko sadhuvaad..