हमारा जौनपुर » खबरें, जौनपुर शिराज़ ए हिंद, FEATURED » जौनपुर जो “शिराज़-ए-हिंद“ के नाम से भी मशहूर हैं
जौनपुर जो “शिराज़-ए-हिंद“ के नाम से भी मशहूर हैं
जौनपुर जो “शिराज़-ए-हिंद“ के नाम से भी मशहूर हैं, भारत के उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर एवं लोकसभा क्षेत्र है। मध्यकाल में शर्की शासकों की राजधानी रहा जौनपुर वाराणसी (भूतपूर्व बनारस) से 58 किमी. दूर है और यह गोमती नदी के दोनों तरफ़ फैला हुआ है। गुप्तकालीन मंदिर भी यहाँ पे पाए जाते हैं तथा गुप्त मुद्राओं के संग्रह के मिलने की खबरें भी मिल चुकी हैं, जिस से ऐसा लगता है की गुप्तकाल में यह नगर व्यापार का केंद्र रहा होगा. ऐसा भी मना जाता है की जौनपुर की स्थापना सम्भवतः 11वीं शताब्दी में हुई थी, लेकिन गोमती नदी की बाढ़ से यह नष्ट हो गया . फिर से 1359 में फिरोज शाह तुगलक ने अपने चचेरे भाई सुल्तान मुहम्मद की याद में इसकी स्थापना की थी.सुल्तान मुहम्मद का वास्तविक नाम जौना खां था। इसी कारण इस शहर का नाम जौनपुर रखा गया। फिरोज शाह तुगलक का क़िला अब भी यहाँ पर मौजूद है.
Filed under: खबरें, जौनपुर शिराज़ ए हिंद, FEATURED












मै दिल्ली मे रह्कर पत्रकरिता कर रहा हू.रहने वाला सैदपुर का हू. कुछ माह पहले जौनपुर पर शहरनामा लिखा था जो इन्डिया न्यूज मे छपा था. क्या मै उसे आपको भेज सकता हु…
अशोक जी,
ख़ुशी होगी आप के इस शहरनामा जौनपुर को अपनी वेबसाइट से पेश करने मैं. आप इस पाते पे भेज दें.
Admin
स.म.मासूम